फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gangrape with teenager in moradabad

मुरादाबाद में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Tue, 19 Mar 2013 11:00 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
gangrape with teenager in moradabad

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर टैंपो बरामद कर ली जिसमें उसके साथ रेप किया गया। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन


शनिवार शाम घरों में चौका बर्तन करने जा रही किशोरी को दरिंदों ने टाटा मैजिक में खींच लिया और और रामपुर ले गए। वहां नाबालिग के साथ दो युवकों ने बलात्कार किया। रविवार की रात में उसे एकता कॉलोनी के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की के मां-बाप का पहले ही देहांत हो चुका है। वह रामपुर रोड पर स्थित एक कॉलोनी में अपनी सौतेली मां और भाई-बहनों के साथ रहती है। यह किशोरी घरों में जाकर चौका बर्तन का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम जब वह चौका बर्तन का काम करने जा रही थी तभी रामपुर रोड पर टैंपो में सवार लड़कों ने उसे बुलाया। अंदर बैठे एक और लड़के ने उतरकर उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया और मुंह दबाकर टांडा बादली के जंगल में ले गए।

यहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। रात होने पर वह उसे लेकर काशीपुर तिराहे के पास एक फैक्ट्री में आए और बंधक बनाकर फिर अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर रात में उसे एकता कालोनी के पास ही ढाबे के पास छोड़ गए।

घर पहुंचकर लड़की ने आपबीती सुनाई। कॉलोनी के लोगों के साथ किशोरी पुलिस के पास पहुंची, जहां देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। रात में ही पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर गाड़ी बरामद कर ली। हालांकि आरोपी लड़के फरार हो गए।

मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि

वारदात के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया तो रेप की पुष्टि हुई। घटना के बाद से कॉलोनी के लोग भी परेशान हैं। पहली बार हुई इस घटना ने लोगों के दिल दहला दिए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है।


किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसने एक युवक का नाम बताया है, जो बरबाला मजरा गांव का रहने वाला है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।-- महेंद्र सिंह यादव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed