फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fruad case back in muzaffarnagar riots

दंगों के झूठे मुकदमे होंगे खारिज: शिवपाल

Mon, 07 Oct 2013 01:08 AM IST
अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 07 Oct 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
fruad case back in muzaffarnagar riots

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव दंगों को रविवार को दुर्घटनाएं बताने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जो हुआ, उसे भूलकर आपसी सद्भाव को मजबूत करने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिविरों में रह रहे लोग अपने घर लौट जाएं। उन्हें पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। निष्पक्ष जांच होगी और झूठे मुकदमे खारिज किए जाएंगे।

लोक निर्माण मंत्री मंत्रियों के साथ रविवार को पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। तीखे सवालों पर बेहद सादगी से बचाव करते हुए उन्होंने यहां तक सलाह दी कि वह बहुत शांत तरीके से बात कर रहे हैं, इसलिए सवाल भी शांति सद्भाव से किए जाएं। मंत्री ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, सब जानते हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक लाभ पाने के इरादे से किन ताकतों ने यह गुल खिलाया है, वह उनका नाम नहीं लेना चाहते। सरकार कम समय में ही दंगों पर नियंत्रण पाकर माहौल सुधारने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों को न्याय और दोषियों को सजा दिलाने का काम होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस-प्रशासन को साफ कह दिया गया है कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।

कोई बेकसूर जेल न जाए और झूठे मुकदमे निरस्त किए जाएं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वह मंत्रियों के साथ भाईचारे को मजबूत करने और सुरक्षा का माहौल तैयार करने के लिए आए हैं।


पीड़ितों के लिए जितना उनकी सरकार ने किया, कोई नहीं कर पाया है। इसलिए शिविरों में रह रहे लोगों को अब अपने घरों को लौट जाना चाहिए। सरकार और प्रशासन उन्हें पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed