{"_id":"d9407004-9aa2-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"forms-will-be-available-from-9th-in-ambedkar-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर विवि में प्रवेश के लिए नौ से मिलेंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर विवि में प्रवेश के लिए नौ से मिलेंगे फॉर्म
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीबीएयू ने ऑफलाइन के साथ ही पहली बार प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के जरिए ही होंगे जो जून में आयोजित होगा। इसकी विस्तृत अधिसूचना जल्दी ही जारी होने की उम्मीद है।
पीजी एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म राजधानी में नौ अप्रैल से बीबीएयू और हजरतगंज स्थित केनरा बैंक की शाखाओं से मिलेंगे। आवेदन शुल्क इस बार दोगुना बढ़ गया है। पीजी के लिए सामान्य एवं ओबीसी संवर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपए तथा पीएचडी के लिए 1000 रुपए चुकाने होंगे।
विज्ञापन
एससी/एसटी और शारीरिक विकलांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क क्रमश: 200 और 250 रुपए होगा। पूरित फॉर्म आठ मई तक बीबीएयू को स्पीड पोस्ट के जरिए या सीधे जमा किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी ई-चालान एवं पेमेंट गेटवे के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन भी आठ मई तक किए जा सकेंगे लेकिन इसके लिए ई-चालान छह मई तक ही जनरेट किए जा सकेंगे।
पीएचडी में प्रवेश को इच्छुक जेआरएफ (यूजीसी, सीएसआईआर, आईसीएआर) अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में बैठने से छूट दी गई है। उन्हें अपना एप्लीकेशन फॉर्म एडमिशन सेल की जगह परीक्षा नियंत्रक को भेजना होगा।
सभी पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत सीटें एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी। क्वालीफाइंग डिग्री के फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकेंगे।
18 शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा राजधानी सहित 18 शहरों में तीन जून से 10 जून तक होगी। प्रवेश-पत्र भेजे जाने के साथ ही परीक्षा केंद्रों की संख्या भी स्पष्ट कर दी जाएगी। हालांकि, आवेदनों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र बदले या रद्द भी किए जा सकते हैं।
नए पाठ्यक्रमों का मई में मिलेगा विवरण
बीबीएयू प्रशासन ने पीजी, डिप्लोमा एवं सार्टिफिकेट स्तर के 42 नए कोर्सेस शुरू करने का फैसला किया है। इसमें से अधिकांश पाठ्यक्रम इसी स्तर से शुरू किए जाएंगे।
नए पाठ्यक्रमों में फूड माइक्रोबायोलॉजी, नैनोटेक्नोलॉजी, क्लाइमेट चेंज एवं बायोडाइवर्सिटी, हिंदी, एजुकेशन आदि में पीजी, एमटेक, बीटेक, वन ईयर एलएलएम, फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स, विजुअल आर्ट्स के मास्टर कोर्स, एमएड, बीपीएड, फैशन टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर फिजिक्स, ड्रग डवलपमेंट, वन ईयर एलएलएम आदि शामिल हैं।
इन पाठ्यक्रमों का विस्तृत विवरण, जिसमें सिलेबस से लेकर फीस स्ट्रक्चर तक शामिल है, मई तक बीबीएयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकेगा।