फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign woman commits suicide in Lucknow, dead body found in in-laws house

विदेशी महिला ने दी जान: तुम जल्दी आ जाओ... पति से WhatsApp पर की थी चैटिंग, 3 दिन पहले ही दिया था बेटे को जन्म

Sun, 18 Jun 2023 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jun 2023 11:12 AM IST
सार

लखनऊ के आशियाना में विदेशी महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला का ससुराल में शव मिला है। तीन महीने पहले महिला चेक रिपब्लिक से ससुराल आई थी। तीन दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया। वह पति के न आने पर परेशान थी। 

विज्ञापन
Foreign woman commits suicide in Lucknow, dead body found in in-laws house
Foreign Woman Suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के आशियाना के सेक्टर-एम में रहने वाली चेक रिपब्लिक की ओकसाना ममचर (27) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव शनिवार सुबह घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। ओकसाना ने तीन दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था। मंगेतर को चेक रिपब्लिक से आना था। 
विज्ञापन


वह समय पर घर नहीं पहुंच सका था। इस बात पर ओकसाना काफी परेशान थी। शुरूआती पड़ताल में पुलिस को यह जानकारी हासिल हुई। पोस्टमार्टम कराते हुए यूक्रेन एंबेंसी की मदद से ओकसाना के परिजनों को सूचना दे दी है। आशियाना सेक्टर-एम निवासी जूड अगास्टीन चेक रिपब्लिक में पीएचडी कर रहा है। 
विज्ञापन


पोलैंड स्थित एक कंपनी में यूक्रेन निवासी ओकसाना ममचर नौकरी कर रही थी। जूड व ओकसाना की मुलाकात पोलैंड में हुई थी। ओकसाना ने जूड से शादी करने की जानकारी पिता को दी, जिस पर वह तैयार नहीं थे। इस पर चेक रिपब्लिक पहुंचकर ओकसाना लिवइन में जूड के साथ रहने लगी। ओकसाना के गर्भवती होने पर जूड अकेले देखभाल करने में सक्षम नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ओकसाना को मां रूथ मीनूवाज के पास भारत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि 22 मार्च को ओकसाना अकेले ही चेक रिपब्लिक से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। वहां से आशियाना सेक्टर-एम स्थित ससुराल में गई और सास रूथ मीनूवाज, ननद रुफीना और युवाना के साथ रहने लगी।

दूसरी मंजिल के स्टोर रूम में लगाई फांसी
रूथ मीनूवाज के मुताबिक, नींद खुलने पर कमरे में बहू के नहीं मिलने पर बेटियों को जगाया। बहू को खोजते हुए परिवारीजन स्टोर रूम में पहुंचे, जहां ओकसाना का शव फंदे से लटकता नजर आया।

एसआई मो. शब्बीर ने बताया कि खुदकुशी की सूचना रूथ मीनूवाज ने दी। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज चेक करने पर ओकसाना कमरे से निकल कर स्टोर रूम की तरफ जाती दिखी। पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।

बुधवार को बेटे को दिया था जन्म
परिजनों ने बताया कि बुधवार को गर्भवती ओकसाना को दर्द हुआ। रूथ ने ओकसाना को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 14 जून को उसने एक बेटे को जन्म दिया।

इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक, अस्पताल से लौटने के बाद ओकसाना की परिवार वाले देखभाल करने लगे। पूछताछ में पता चला कि जूड डिलीवरी के वक्त नहीं पहुंच सका। इसे लेकर ओकसाना काफी परेशान थी। उसे लगा कि अब वह नौकरी नहीं कर सकेगी।

चैटिंग में किया परेशानी का जिक्र
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, ओकसाना ने दो-तीन दिन पहले पति से व्हाट्सएप पर चैटिंग की थी। ओकसाना ने लिखा कि वह खुश नहीं है। काफी परेशान है। यहां की भाषा भी उसे समझ नहीं आती है। तुम जल्दी आ जाओ। एडीसीपी ने बताया कि यूक्रेन दूतावास को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed