फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   zmeen

नए ले आउट में घटाए जा सकते हैं ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन के दाम

Fri, 17 Jul 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
zmeen
फिरोजाबाद। ट्रांसपोर्ट नगर के लिए विकास प्राधिकरण नए सिरे से ले आउट तैयार करेगा। जिससे जमीन के दामों को कम किया जा सके। दुकानों को ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर से बाहर लाने पर भी मंथन चल रहा है। जिससे दुकानों को एक ही रेट में बेचा जा सके। राजा का ताल के निकट ट्रांसपोर्टनगर बसाने के लिए विकास प्राधिकरण ने 29 करोड़ रुपये में साढ़े 13 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित किया था। विकास प्राधिकरण द्वारा 42 हजार रुपये वर्ग मीटर जमीन के रेट तय किए। जमीन महंगी होने के कारण ट्रांसपोर्ट स्वामियों ने जमीन लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जिसको लेकर फिर से ले आउट तैयार करने, सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था को समाप्त करने, तीन रोड को दो रोड में करने के साथ ही जमीन के दाम दस हजार रुपये घटा कर 32 हजार रुपये वर्ग मीटर कर दिए गए थे। इसके बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टरों द्वारा जमीन नहीं ली गई। अब विकास प्राधिकरण द्वारा नए सिरे से ले आउट तैयार कराया जा रहा है। वहीं जमीन के दाम कम करने के संकेत विभागीय अधिकारियों द्वारा दिए गए है। ट्रांसपोर्टनगर की अंदर बनी दुकानों का निर्माण बाहर किया जाएगा। जिससे दुकानों को एक ही दाम में बेचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed