फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Zil Hijjah moon not sighted, Eid al-Adha on May 28

Firozabad News: नहीं दिखा जिल हिज्जा का चांद, 28 मई को ईद-उल-अजहा

Sun, 17 May 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Zil Hijjah moon not sighted, Eid al-Adha on May 28
इस्लामिक सेंटर ने किया ऐलान, 19 मई से शुरू होगा इस्लामी कैलेंडर का आखिरी महीना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। इस्लामिक सेंटर द्वारा रविवार को चांद की तस्दीक के बाद आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सेंटर के जनरल सचिव मौलाना आलम मुस्तफा यकूबी ने बताया कि 17 मई (29 जी कादा) को जिल हिज्जा का चांद नजर नहीं आया है। चांद दिखाई न देने के कारण अब 1 जिल हिज्जा 19 मई को होगी। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, चांद दिखने के अगले दिन से नए महीने की शुरुआत मानी जाती है लेकिन इस बार महीना 30 दिन का पूरा होने के चलते मंगलवार को पहली तारीख होगी।


इस्लामिक सेंटर की घोषणा के मुताबिक, ईदु-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही शहर और आसपास के इलाकों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मौलाना आलम मुस्तफा यकूबी ने सभी को अग्रिम मुबारकबाद देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed