{"_id":"696296333c04d11c7405579e","slug":"youths-pelted-stones-at-a-roadways-bus-causing-outcry-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-164952-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवकों ने रोडवेज बस पर किया पथराव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवकों ने रोडवेज बस पर किया पथराव, मची चीख-पुकार
Sat, 10 Jan 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद सर्विस रोड पर खड़ी रोडवेज बस। स्रोत संवाद
- फोटो : पथराव के बाद सर्विस रोड पर खड़ी रोडवेज बस। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। एटा चौराहे के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात फाउंड्री नगर डिपो की रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हमलावर मौके से भाग निकले। बस चालक ने घटना की शिकायत थाना पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
फाउंड्री नगर बस डिपो की रोडवेज बस मैनपुरी से सवारियों को लेकर आगरा की ओर जा रही थी। जब वह शिकोहाबाद के एटा चौराहे के समीप पहुंची। तभी अचानक तीन युवकों ने सर्विस रोड पर बस के आते ही उस पर पथराव करना शुरू कर दिया। चलती बस पर पथराव की घटना से बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस के शीशे टूट गए। बस कंडक्टर कमलेश ने बताया कि तीन युवकों ने अचानक पथराव कर दिया। बस में चालक दिशा के शीशे टूट गए। पथराव के दौरान चालक ने जब बस को रोका, तो युवक भाग निकले। गनीमत रही कि इस घटना में बस में सवार यात्रियों में किसी को चोट नहीं पहुंची है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पथराव की घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। हम मामले की जांच करा रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।