{"_id":"667ec2f66488c8a08703d88e","slug":"youth-who-went-near-pond-dies-under-suspicious-circumstances-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-127820-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तालाब के समीप गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तालाब के समीप गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Fri, 28 Jun 2024 07:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
तालाब के समीप गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
शिकोहाबाद। तालाब के समीप गए युवक की अचानक संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने उसे जिंदा होने की उम्मीद में जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहट गली निवासी विजय कुमार (25) शाम छह बजे करीब घर के पीछे सागर तालाब के समीप गया हुआ था। जहां वह कुछ ही देर बाद अचानक गिर पड़ा। देखते ही देखते उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहां एक बच्चे ने उसे तालाब के समीप गिरा पड़ा देखा, तो उसने तत्काल ही उसके चाचा यादराम को घटना की जानकारी दी। परिजन ने उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजन शव को लेकर घर चले गए।