फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 17 Nov 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर गांव बवाईन में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी शव को मार्ग किनारे फेंक फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बवाईन निवासी राजकुमार कुशवाह पुत्र बदन सिंह कुशवाह की गांव के बाहर झोपड़ी पड़ी हुई है। प्रतिदिन की तरह सोमवार रात को राजकुमार झोपड़ी में चारपाई पर जाकर सो गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को राजकुमार का शव मार्ग किनारे खंदी में पड़ा मिला। राजकुमार की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हत्याकांड की जांच कर रहे थानाध्यक्ष खैरगढ़ का कहना है कि जिस स्थान पर राजकुमार की झोपड़ी है, उसके समीप ही सर्वेश का मकान है। सर्वेश के एक युवती से अवैध संबंध थे। राजकुमार ने कई बार इसका विरोध किया था। इसी के चलते सर्वेश ने राजकुमार की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव मार्ग किनारे खंदी में फेंककर फरार हो गया। सर्वेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजकुमार के पास चार बीघा जमीन थी, इससे होने वाली आय से वह अपनी पत्नी, पुत्र अमन, पुत्री समन और छोटी का लालन पालन करता था। वहीं गांव के बाहर खोखा भी रख लिया था। खोखा की रखवाली के लिए ही वह खेत पर पड़ी झोपड़ी में सोता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed