फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth scorching fire

परिजन ने पुलिस पर लगाया युवक को जलाने का आरोप, जाम लगाने को हाईवे पर बैठे

Wed, 30 Oct 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
youth scorching fire
जाम लगाते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आगरा एत्मादपुर के छलेसर पुलिस चौकी में चोरी के मामले में पकड़े गए युवक जफर को जलाए जाने का आरोप पुलिस पर लगा रहे परिजन ने मंगलवार रात 12 बजे सुभाष तिराहे जाम करने की कोशिश की। गुस्साए परिजन हाईवे पर बैठ गए। परिजन का आरोप था कि युवक ने खुद को नहीं जलाया, पुलिस ने ही उसे जलाया है। उधर, जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और फोर्स ने हाईवे पर बैठे युवक के परिजनों को उठाया और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल जफर की मां एवं भाई को दिल्ली भेजा गया है। पुलिस की मानें तो युवक की हालत ठीक है। जफर का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कटरा पठानान शाही मस्जिद के पास निवासी जफर (22) पुत्र सादिक को मंगलवार तड़के ट्रक चालक जिला औरेया के सेमरापुरवा निवासी बाबू सिंह एवं परिचालक बी. सहाय ने मोबाइल, पर्स लूटते हुए आगरा के एत्मादपुर थानाक्षेत्र की छलेसर चौकी के पास पकड़ा था। आरोप था कि जफर दो अन्य साथियों के साथ डीजल चोरी करने के बाद केबिन में पर्स व मोबाइल लूटने को खुद चढ़ गया था। चालक-परिचालक ने उसे छलेसर चौकी को सौंप दिया था। जहां शौच जाने के बहाने उसने आग लगा ली। चीख पुकार सुनने के बाद पुलिस पहुंची और घायल जफर को कालिंदी विहार में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली के सफदरजंग में स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उसकी मां जैतून, भाई फैजान रिहान, बहनों व मोहल्ले के लोगों के साथ मंगलवार रात 12 बजे सुभाष तिराहे पर पहुंच गए। पुलिस पर बेटे को जलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिलाएं हाईवे जाम करके बैठ गईं। जाम की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप एवं एसएचओ उत्तर केडी शर्मा, दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया और कहा कि वह बेटे के पास पहुंचाएंगे। इसके बाद परिजन सीधे थाना दक्षिण पहुंचे। एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर भदौरिया ने बताया कि मां जैतून बेगम व भाइयों को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की है। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने उड़ा दी थी मौत की खबर
फिरोजाबाद। किसी ने जफर के परिजन को उसकी मौत होने की झूठी खबर दे दी थी। इसके कारण ही परिजनों का गुस्सा बढ़ गया था। और वह लोग जाम लगाने पहुंच गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने भरोसा दिलाया कि हालत ठीक है। पुलिस सभी को दिल्ली अस्पताल भिजवाएगी। इसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।

पेंटर है जफर
फिरोजाबाद। कटरा पठानान के निवासी जफर की मां जैतून बेगम ने बताया उसके पति सादिक की तीन माह पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद जफर रंग-रोगन (पुताई) का काम ही करके परिवार चला रहा था। उसके चार बेटे व पांच बेटियां हैं। पुलिस जो आरोप लगा रही है वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed