फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth kidnapped from Ajmer and murdered, dead body buried in the house

राजस्थान से नितेश का किया अपहरण, फिरोजाबाद में दफनाया था शव

Tue, 15 Feb 2022 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped from Ajmer and murdered, dead body buried in the house
फिरोजाबाद। राजस्थान के अलवर से एक फरवरी को अपहरण कर युवक की हत्या कर दी गई। शव को फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ में पटेल कारखाने के समीप एक घर में दफना दिया गया। शनिवार देर शाम राजस्थान पुलिस ने शव को बरामद किया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला अजमेर के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला कमला बावड़ी निवासी हरि सोनकर उर्फ हरि लंगड़ा हिस्ट्रीशीटर है। एक वर्ष पूर्व वह किसी मामले में जेल चला गया था। इस दौरान अजमेर के सरस्वती नगर, धोलाभाटा रोड निवासी नितेश हरि लंगड़ा की पत्नी को भगाकर ले गया था। जेल से छूटने पर हरि लंगड़ा ने नितेश से बदला लेने के लिए उसकी हत्या करने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी राजस्थान निवासी मनोज यादव को दी थी।
विज्ञापन

एक फरवरी को इटावा निवासी इमरान व फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र निवासी इसरार ने साथी आमिर के साथ मिलकर नितेश का अपहरण कर लिया। वह नितेश को लेकर इसरार के घर रामगढ़ आ गए। यहां सिर पर लोहे की सरिया से वार कर नितेश की हत्या कर दी गई। शव को घर के अंदर दफनाकर सभी लोग भाग गए। इधर नितेश के लापता होने पर उसके पिता प्रेमचंद्र ने सात फरवरी को अलवर में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि अलवर पुलिस शनिवार को नितेश के अपहरणकर्ताओं को लेकर थाने आई। रविवार को नितेश का शव पटेल कारखाने के पास रहने वाले इसरार के घर के अंदर से बरामद किया गया। राजस्थान पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने नितेश की हत्या एक फरवरी की रात में ही कर दी थी।

लूट की वारदात के बाद हुई थी दोस्ती
राजस्थान पुलिस की मानें तो वर्ष 2017 में पटेल कारखाने के पास निवास करने वाले इसरार उर्फ कल्लू ने मनोज यादव के साथ राजस्थान के कोटड़ा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तब से दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। नितेश की हत्या के लिए मनोज ने इसरार से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed