फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth found hanging in Mathura city; dies.

Firozabad News: मथुरा नगर में फंदे पर लटका मिला युवक, मौत

Wed, 01 Jul 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth found hanging in Mathura city; dies.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर में मंगलवार सुबह एक युवक फंदे पर लटका मिला। जिससे परिजन में चीख- पुकार मच गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मथुरा नगर गली नंबर- आठ थाना उत्तर निवासी राष्ट्रदीप उर्फ दीपू (34) चूड़ी झलाई का काम करता था। सोमवार रात को दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। जहां देर रात उसने बल्ली पर चुन्नी के दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह जब वह कमरे से उठकर बाहर नहीं आया तो परिजन को चिंता सताने लगी। सुबह पांच बजे करीब पत्नी फूलमाला ने कमरे में जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर- शराबा की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन ने शव को नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की फंदा पर लटकने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed