फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies under suspicious circumstances, suspicion of murder

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 18 Dec 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, suspicion of murder
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बुधवार सुबह मैरिज होम में पड़ा मिला। आस पड़ोस के लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो जानकारी पुलिस और परिजन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। महादेव नगर निवासी अजीत सविता (35) पिछले चार साल से राधा-कृष्णा गार्डन में देखभाल कर रहे थे। बुधवार सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव बुधवार सुबह मैरिज होम में पड़ा मिला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के चाचा के बेटे सूरज कुमार ने बताया कि चार साल से मैरिज होम में रहकर देखभाल कर रहे थे। नका शव बुधवार को मैरिज होम में पड़ा मिला है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले सड़क हादसे में उनके भाई की भी मौत हो चुकी है। युवक के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed