{"_id":"6702f539e36b0762ae0af585","slug":"youth-dies-during-treatment-accused-of-beating-to-death-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-134819-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उपचार के दौरान युवक की मौत, पीटकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उपचार के दौरान युवक की मौत, पीटकर हत्या का आरोप
Mon, 07 Oct 2024 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत फेफड़ों में सेफ्टिक फैलने से हुई है।
थाना दक्षिण के हिमायुपुर निवासी राजू (35) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 15 दिन पहले मोहल्ले का गौरव उसे ट्रक पर परिचालक के रूप में उदयपुर ले गया था। वही गौरव से राजू का झगड़ा हो गया। मृतक के भाई दिनेश ने बताया गौरव ने उसकी पिटाई कर दी। इससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। वह 4 अक्टूबर को फिरोजाबाद लौट आया। परिजन ने उसका इलाज कराया। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। युवक की मौत फेफड़ो में सेफ्टिक फैलने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।