{"_id":"6411acf14f66257d650c87f3","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-in-firozabad-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेंटिंग का काम करता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेंटिंग का काम करता था
Wed, 15 Mar 2023 05:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:03 PM IST
सार
फिरोजाबाद में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर वालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मंगलवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर घर में रोना-पीटना शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अब्बास नगर निवासी सलमान (25) ने मंगलवार को घर के अंदर फंदा बनाकर लटक गया। युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजन में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
परिजन नहीं दे सके कोई जानकारी
थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके हैं। युवक पेंटिंग का काम करता था।
विज्ञापन