फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth climbs tower amid land partition dispute with brother

UP: भाई से जमीन का विवाद, जान देने के लिए टाॅवर पर चढ़ गया युवक; पुलिस ने दोनों पर की कार्रवाई

Sat, 04 Jul 2026 05:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 04 Jul 2026 05:51 PM IST
सार

युवक के टाॅवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। समझाने के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारा। पुलिस ने युवक और उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Youth climbs tower amid land partition dispute with brother
टाॅवर से उतरे युवक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम चनौरा में शनिवार को भाई से पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद पर एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम चनौरा में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया है और नीचे कूदने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही थाना रामगढ़ के एसआई धर्मेंद्र कुमार मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टावर पर चढ़े चनौरा निवासी विजय पाल को नीचे उतरने को कहा। ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। काफी देर तक पुलिस उसे समझाती रही। बाद में पुलिस ने उसे उसके भाई पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर नीचे उतारा। 
विज्ञापन


काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद विजय पाल को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नीचे उतारने के बाद जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसका अपने सगे भाई मंगल सिंह के साथ पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि पिछले दिनों भाई ने उसे मारने के लिए कुछ लोग भी भेजे थे। मगर, पुलिस जांच में सामने आया कि उस मारपीट से मंगल सिंह का कोई लेना-देना नहीं था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed