फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young Woman Murdered by slitting her throat in Tundla Of Firozabad

UP: युवती की गला काटकर हत्या, हाथों पर घावों के निशान... रेलवे ट्रैक के पास ऐसे हाल में मिली लाश देख चौंके लोग

Wed, 12 Jun 2024 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jun 2024 09:47 AM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में युवती की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती का शव रेल ट्रैक किनारे मिला है। युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Young Woman Murdered by slitting her throat in Tundla Of Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में लाइनपार के नगला सोना स्थित माल कॉरीडोर के निकट अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े सात बजे करीब थाना टूंडला के गांव नगला सोना के ग्रामीण शौच के लिए रेल माल कॉरीडोर के पास गए तो वहां खून से लथपथ एक युवती का शव देख चौंक गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ अनिवेश कुमार और थाना पुलिस पहुंची। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। हाथों पर भी घावों के निशान हैं, इससे ऐसा लग रहा है कि बचाव के लिए युवती ने संघर्ष भी किया है। मृतक युवती की उम्र करीब 28 से 30 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काली जींस और नीली छींटदार टॉप पहने थी। पास ही हवाई चप्पल पड़ी थीं। इसके साथ ही एक बोरी मिली है, जिसमें चारा भर हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों से युवती की शिनाख्त का प्रयास कराया, किंतु उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। 

सीओ अनिवेश कुमार ने बताया है कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी पहचान नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed