फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young woman assaulted and dumped at railway station in critical condition in firozabad

हैवानियत: बंधक बनाकर दुष्कर्म, फिर चाकू से सिर-गले और सीने पर किए ताबड़तोड़ वार; मरा समझ स्टेशन पर फेंक गए

Thu, 16 Jul 2026 11:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Thu, 16 Jul 2026 11:23 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर एक युवती लहूलुहान हालत में मिली। युवती के गले, सिर, सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। मामले पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
young woman assaulted and dumped at railway station in critical condition in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद के एक युवक की ओर से शादी का झांसा देकर गाजियाबाद से लाई गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बुधवार देर रात गंभीर रूप से घायल युवती को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवती को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया और उसके परिजन व गाजियाबाद पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मूल रूप से हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। उसी मकान में शिकोहाबाद के शंभू नगर निवासी युवक भी किराए पर रहता था। 8 जुलाई को युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले आया था। इस संबंध में युवती की मां ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


मां का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को लेकर अपने एक दोस्त के घर पहुंचा था। वहां उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बुधवार को जब बेटी ने शादी करने का दबाव बनाया और विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से सिर, गले, हाथ और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। मरा हुआ समझकर रेलवे स्टेशन पर फेंक कर भाग गया। जीआरपी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया परिजनों और गाजियाबाद पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले में संबंधित थाने के साथ मिलकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed