{"_id":"8c55373606e39016d77aae8ad29da243","slug":"young-scholars-academy-renbo-boom-in-the-competitions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंग स्कॉलर्स अकादमी के ‘रेंबो’ में प्रतियोगिताओं की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंग स्कॉलर्स अकादमी के ‘रेंबो’ में प्रतियोगिताओं की धूम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 14 Feb 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंग स्कॉलर्स अकादमी के ‘रेंबो’ में आयोजित प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से धूम मचाया। प्रथम सत्र के प्रारंभ में मुख्य अतिथि नारायण महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जेके अवस्थी ने मां वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनका स्वागत डा. एके आहूजा ने प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंटकर किया।
अकादमी के विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पालीवाल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, एसएसजे कॉन्सेप्ट ने द्वितीय, लॉर्ड कृष्णा और एसएसजे कान्सेप्ट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीत प्रतियोगिता में यंग स्कॉलर्स ने प्रथम, इंद्रा मेमोरियल सिरसागंज द्वितीय, लॉर्ड कृष्णा तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में यंग स्कॉलर्स ने प्रथम और द्वितीय तथा लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि प्रमुख शिक्षाविद् उमाशंकर शर्मा ने कहा कि ‘रेंबो’ वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया है। अत: मां सरस्वती सभी प्रतिभागियों को सतरंगी सफलता प्रदान करे और जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे। उप्र रत्न चक्रेश जैन ने सभी प्रतिभागियों को अपनी तरफ से पुरस्कार और स्वर्ण पदक प्रदान करने की घोषणा की। द्वितीय सत्र में जूनियर डांस प्रतियोगिता में यंग स्कॉलर्स ने प्रथम, लॉर्ड कृष्णा द्वितीय, लकी पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। सीनियर डांस में यंग स्कॉलर्स प्रथम, लॉर्ड कृष्णा द्वितीय, डिवाइन इंटरनेशनल तृतीय रहे। ओवरऑल चैंपियनशिप लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल को प्रदान की गई। इस मौके पर डा. संजीव आहूजा, पाली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. विनोद यादव, ब्लूमिंग बड्स के प्रबंधक राज पचौरी, ईशा आहूजा, राम अवतार बत्रा, सीमा जैन, डा. लतिका सिंह, डा. अनुपमा चतुर्वेदी, डा. विनीता सक्सेना को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन सीमा मिश्रा और सोनिया श्रोतिया ने किया। अंत में आभार पूजा कपूर ने व्यक्त किया।