{"_id":"6328b5872de6ce2b017502f7","slug":"young-men-and-women-found-in-the-hotel-left-with-instructions-firozabad-news-agr5473048155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: पुलिस टीम के साथ होटल में जांच करने पहुंचे सीओ, कमरों में युवतियों के साथ मिले युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: पुलिस टीम के साथ होटल में जांच करने पहुंचे सीओ, कमरों में युवतियों के साथ मिले युवक
Tue, 20 Sep 2022 11:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:52 AM IST
सार
पुलिस टीम के साथ सीओ एक होटल में जांच करने पहुंचे थे। कमरे खुलवाए गए तो पुलिस भी हैरान रह गई। कमरों में युवतियां के साथ युवक मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के एक होटल एवं रेस्टोरेंट में अग्निशमन यंत्र सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच करने पहुंचे सीओ को कमरों में युवक-युवती मिले। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। युवतियों के परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं होटल संचालक को हिरासत में ले लिया है।
नेशनल हाईवे किनारे बने एक होटल में सोमवार को सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन यंत्र और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस को देख होटल संचालकों में खलबली मच गई। इस दौरान पुलिस को एक होटल के कमरों से लगभग एक दर्जन युवक और युवतियां मिले। पुलिस होटल से थाना ले आई।
समाज में उनकी छवि खराब न हो, इससे पुलिस ने उनके परिजन को बुला कर हिदायत देते हुए छोड़ दिया। जबकि देर शाम तक युवक थाने में बैठे रहे। उनके परिवारीजन को भी बुलाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि पकड़े गए सभी युवक-युवतियां बालिग हैं। होटल संचालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।