{"_id":"66e04363276b0874b6072c6f","slug":"young-man-troubled-by-domestic-discord-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-firozabad-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर मौत; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर मौत; घर में मची चीख पुकार
Tue, 10 Sep 2024 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:32 PM IST
सार
सुहागनगरी में घरेलू कलह से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने माधौगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद क्षेत्र के माधौगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास खंभा नंबर 1211/18 के पास एक युवक ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जब लोगों ने शव को ट्रैक पर पड़ा हुआ देखा, तो जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने शव की तलाशी लेने के बाद मिले मोबाइल से मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने शव की शिनाख्त हरिओम निवासी मुस्तफाबाद रोड रचहटी शिकोहाबाद के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन