{"_id":"69947713c3b3f682c7026d36","slug":"young-man-refused-to-bring-wedding-procession-few-days-before-wedding-ceremony-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी तय होने के बाद बनाए शारीरिक संबंध, फिर युवक ने की ऐसी करतूत, परिजनों के उड़ गए होश; पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी तय होने के बाद बनाए शारीरिक संबंध, फिर युवक ने की ऐसी करतूत, परिजनों के उड़ गए होश; पुलिस कर रही तलाश
Tue, 17 Feb 2026 07:41 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:41 PM IST
सार
शादी तय होने के बाद युवक युवती को घुमाने के लिए बाहर ले गया। इस दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। विवाह की तारीख 19 फरवरी तय की गई थी, लेकिन तय तिथि पर युवक ने बरात लाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में शादी तय होने के बाद एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की तय तारीख आई तो युवक ने बरात लाने से साफ इंकार कर दिया। इस घटना से आहत युवती ने युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले थाना नसीरपुर के गांव मेवली निवासी सोनू उर्फ शोलू के साथ तय हुई थी। युवक वर्तमान में हरियाणा के होडल में एक डेरी चलाता है। शादी तय होने के दौरान युवती के परिजन ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी दी थी। युवती का आरोप है कि शादी तय होने के बाद सोनू उसे घुमाने के बहाने बाहर ले जाने लगा और इस दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। विवाह की तारीख 19 फरवरी तय की गई थी, लेकिन तय तिथि पर युवक ने बरात लाने से मना कर दिया।
शादी टूटने की खबर से युवती के परिजन काफी परेशान हो गए। उन्होंने युवक के परिजनों से मिलकर उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सोनू ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। शादी टूटने से आहत युवती ने थाने पहुंचकर युवक पर शादी के नाम पर झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।