{"_id":"580911834f1c1b453d702cd7","slug":"young-man-killed-in-the-car-with-the-bodies-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव करब में रखकर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव करब में रखकर जलाया
अमर उजाला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ा मृतक का जूता व जली पेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना पचोखरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को बाजरे की करब में रखकर आग लगा दी। करब में आग लगने पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव जलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आग बुझाकर अधजला शव बरामद किया है। पुलिस अधजले जींस, शर्ट व जूते से शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेजा है।
बुधवार रात्रि 11 बजे के करीब थाना पचोखरा थाना के गांव सराय नूरमहल व गढ़ी निर्भय के मध्य खेत में रखी करब से आग की लपटें उठ रही थीं। पास के ट्यूबवेल पर सो रही महिला लज्जावती निवासी गांव सराय नूरमहल ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गये।
ग्रामीणों ने करब में शव को जलता देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद अधजले शव को बाहर निकाला। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ राजेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने लोगों से मृतक युवक की पहचान कराने की कोशिश की, किंतु शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जसपाल सिंह पवार ने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 22-23 साल प्रतीत हो रही है। शव के पास युवक का लाल व नीले रंग का जूता पड़ा मिला है। अधजले कपड़े व जूते से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।