फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man has been sent to jail who beat his wife and mother-in-law in court in Firozabad

UP News: भरे न्यायालय में पत्नी पर बरसाए जूते...सास को भी पीटा; साक्ष्य देने पहुंची थी महिला, जानें पूरा माजरा

Tue, 10 Sep 2024 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 07:54 PM IST
सार

फिरोजाबाद में भरे न्यायालय में पत्नी को जूता मार दिया था। बचाने आई सास को भी पीट दिया। महिला तलाक के मामले में साक्ष्य देने पहुंची थी। आरोपी को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
young man has been sent to jail who beat his wife and mother-in-law in court in Firozabad
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना मटसेना क्षेत्र में न्यायालय में बयान देने के दौरान पति ने पत्नी को जूता मार दिया था। बचाव में आई महिला की मां को भी पीट दिया था। न्यायालय में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया। वहीं मंगलवार को आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना उत्तर के जैन नगर कुआं वाली गली निवासी प्रीति ने बताया कि उनका अपने पति देवेंद्र कुमार निवासी नगला नदा बरनाहल मैनपुरी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। सोमवार को न्यायालय में गवाही थी। दोपहर दो बजे वह गवाही दे रही थी। तभी देवेंद्र ने जूता उतारकर महिला के सिर में मार दिया था। महिला की मां सरला देवी को आरोपियों ने मारा था। 
विज्ञापन


न्यायालय में मौजूद अधिवक्ता और पुलिस ने उसे पकड़ लिया और चौकी ले गए। जहां से उसे थाने भेज दिया गया। महिला ने तहरीर देते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed