फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man from Firozabad drowned while taking  bath in Ganges

Firozabad: गंगा नहा रहा था युवक, अचानक छटपटाने लगा, बचाने को हाथों से पीट रहा था पानी, दोस्त बनाते रहे वीडियो

Wed, 29 Mar 2023 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Mar 2023 02:59 PM IST
सार

फिरोजाबाद का रहने वाला युवक दोस्तों के साथ गंगा नहाने के लिए बुलंदशहर के गंगा घाट गया था। यहां गंगा नहाते समय वह अचानक छटपटाने लगा। वह बचाने के लिए हाथों से पानी को पीट रहा था। दोस्तों को डूबने का अंदेशा ही नहीं हुआ, वह विडियो बनाते रहे और युवक डूब गया।
 

विज्ञापन
young man from Firozabad drowned while taking  bath in Ganges
गंगा में नहाते समय डूब गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। वह अपने एक साथी के साथ गंगा स्नान कर रहा था, जबकि दूसरा साथी बाहर खड़े होकर वीडियो बना रहा था। नहाते समय उसका साथी बाहर निकल आया और पीछे रह गया। गहरे पानी में छटपटाकर उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मामला जिले के दरिगापुर भरोल गांव का है। गांव निवासी गंगा सिंह का 24 वर्षीय बेटा रमाकांत यादव अपने साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए बुलंदशहर गया था। इस दौरान रमाकांत अपने एक साथी के साथ गंगा नहा रहा था, जबकि तीसरा साथी बाहर खड़े होकर वीडियो बना रहा था। 
विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्नान के लिए दोनों लड़के गंगा में तैरते हुए बीच की तरफ जा रहे हैं। कुछ दूर जाने के बाद दोनों बाहर की तरफ वापसी करते हैं। रमाकांत का साथी तैरते हुए बाहर निकल आता है। जबकि रमाकांत आधे रास्ते में ही थक जाता है। यहां वह गहरे पानी में फंस जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अपार्टमेंट में कुत्ते ने महिला को काटा: शिकायत पर मालकिन ने उल्टा पीड़िता से की गाली-गलौज, मुकदमा दर्ज


इसके बाद उसके हाथ पानी को पीट रहे थे, शायद वह तैराकी बंद नहीं करना चाह रहा था। लेकिन वह असफल रहा। इस दौरान बाहर खड़े लड़कों ने सोचा कि वह तैर रहा है। पानी में मस्ती कर रहा है। जह तक वह कुछ समझ पाते रमाकांत पानी में समा गया। इसके बाद साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व परिजन को दी। सूचना परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। खबर पाकर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। घंटों बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं तल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed