Firozabad News: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत; अवागढ़ से वापस घर लौट रहा था
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक देर रात अवागढ़ से वापस अपने घर लौट रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की देर रात को सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं एक अन्य हादसे में एक महिला घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खंभा से टकरा गई बाइक
घटना फरिहा थाना क्षेत्र के पिलख्तर फतेह गांव की है। गांव निवासी सुभाष (32वर्ष) मंगलवार की रात बाइक द्वारा अवागढ़ की ओर से अपने गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में गायत्री इंटर कॉलेज राजगढ़ के समीप उसकी बाइक असंतुलित होकर एक बिजली के खंभा से टकरा गई। खंभा से टकराने के बाद सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनसान स्थान पर हुए हादसे की सूचना किसी को तत्काल नहीं हो सकी।
डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया
कुछ देर बाद किसी राहगीर की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले कागजों व मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। वहीं गंभीर घायल सुभाष को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। लेकिन, वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
वाहन हटवाकर रास्ता साफ कराया
दूसरा हादसा थाना क्षेत्र के पैढ़त पुल के समीप हुआ। बोलेरो के ईंटों से भरा ट्रैक्टर से टकरा जाने के कारण बोलेरो सवार जहानपुर निवासी सविता (30) पत्नी प्रवेश कुमार घायल हो गई। बोलेरो को प्रवेश कुमार चला रहे थे। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को उपचार को भेजा। जेसीबी के माध्यम से वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया।