फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man crossing the road crushed by unknown vehicle, dies

Firozabad News: सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 04 Apr 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 04 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Young man crossing the road crushed by unknown vehicle, dies
जसराना। मंगलवार रात 10.30 बजे सड़क पार करते समय जसराना-घिरोर मार्ग पर युवक को वाहन ने रौंद दिया। गंभीर घायल युवक को परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव कुशियारी के मजरा नगला अनूप निवास रामकुमार का जसराना-घिरोर मार्ग पर सड़क के किनारे मकान है। पुत्र विवेक (35) पत्नी एवं बच्चों के साथ गांव में रहते हैं। मंगलवार रात वह पिता के पास खाना खाकर गांव जा रहा था। सड़क पार करते समय घिरोर की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने विवेक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर जसराना की तरफ भाग गया। विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया तो पुलिस ने समझा बुझाकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी अंजीश कमार सिंह ने कहा सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन






बाइक की टक्कर से दो माह के बच्चे की मौत
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना रजावली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से दो माह के बच्चे की मौत हो गई। चाचा और दादी उसे बाइक से दवा दिलाकर लौट रहे थे। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर ऊंट गाड़ी में बिठाते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन



गांव चिलाशनी निवासी किताब सिंह के दो महीने के पुत्र अर्पित को चाचा और दादी बाइक से दवा दिलाने टूंडला ले गए थे। दवा लेने के बाद लौटते समय बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। चाचा ने दादी के साथ बच्चे को ऊंट गाड़ी पर बिठा दिया। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें दादी बच्चे को लेकर रोड पर गिर गईं। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो माह के बच्चे की मौत हुई है। बाइक सवार फरार हो गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed