फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man committed suicide by hanging himself After talking to his wife on a video call in Firozabad

Firozabad: रात ढाई बजे पत्नी से वीडियो कॉल पर की बात, फिर फंदे से झूल गया युवक, 13 महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 25 Jan 2023 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 04:54 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक युवक ने उसके कमरे में फंदे से झूलता मिला। घर वालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself After talking to his wife on a video call in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फंदे से झूल गया। मामला जसराना थाना क्षेत्र के शीशपुरी मोहल्ला की है। यहां के रहने वाले गुड्डू (26) की शादी 13 माह पूर्व अचलपुर थाना क्षेत्र के औंछा गांव निवासी कंचन के साथ हुई थी। मकर संक्रांति पर उसकी पत्नी ने मायके जाने की इच्छा जताई। इस पर गुड्डू उसे मायके छोड़ आया। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह गुड्डू का शव कमरे में छत पर लगे कुंडे पर फंदे से लटकता मिला। दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गुड्डू ने अपनी पत्नी से रात में ढाई बजे वीडियो कॉल पर काफी देर तक बात भी की। इसके बाद तीन बजे उसकी पत्नी का फोन फिर से आया लेकिन उसने रिसीव नहीं हुआ। इसी बीच उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ की मौत पर भी नहीं आई थी कंचन

बताया कि गुड्डू के ताऊ जगदीश सिंह की बीमारी के चलते बीती 20 जनवरी को मौत हो गई थी। ताऊ की मौत की सूचना गुड्डू ने अपनी पत्नी को भी दी थी। लेकिन, उसकी पत्नी नहीं आई। बताया कि उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती है। उसके साथ किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।  



थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। इससे पहले उसने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात भी की थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed