फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man and middle aged man were killed after being hit by train in separate accidents In Firozabad

Firozabad News: ट्रेन के सामने लेटकर युवक ने खत्म की जीवनलीला, वहीं ट्रैक पार करते समय पैसेंजर से कटा अधेड़

Mon, 29 May 2023 08:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 08:54 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ट्रेन के सामने लेटकर युवक ने जीवनलीला खत्म कर ली। वहीं ट्रैक पार करते समय एक अधेड़ पैसेंजर से कट गया।

विज्ञापन
young man and middle aged man were killed after being hit by train in separate accidents In Firozabad
फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दो अलग-अलग हादसों में ट्रेन से कटकर एक युवक और एक अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण करके जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जीआरपी टीम मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन

पैसेंजर गाड़ी की चपेट में आया अधेड़ 

घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। टूंडला से कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी जैसे ही फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-दो पर पहुंची। इसी बीच एक 55 वर्षीय व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर थाना जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। 

विज्ञापन


जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तलाशी के दौरान मृतक की जेब से उसकी पहचान से जुड़ी कोई चीज बरामद नहीं हुई। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं; और फिर...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसा हो गया। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात एक युवक मक्खनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची

सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।  शव की शिनाख्त का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मृतक स्काई नीले कलर की बनियान और धारीदार पेंट पहने हुए था। जेब में छह रुपये मिले हैं। एसओ ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पूछताछ में बताया कि युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed