फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yamuna mein doobe yuvak ka suraag nahin, phoota gussa

यमुना में डूबे युवक का सुराग नहीं, फूटा गुस्सा

Mon, 01 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
yamuna mein doobe yuvak ka suraag nahin, phoota gussa
यमुना में डूबे युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यमुना में डूबे युवक का पता न लगने पर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कोहिनूर रोड के सामने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की खबर पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। फिर युवक की खोजबीन को गोताखोर नहीं में उतारे, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी गेट नूर नगर निवासी रिहान पुत्र चमन खां पड़ोसी उमेर और मुन्ना के साथ बाइक द्वारा सोफीशाह गया था। यहां से तीनों युवक ईनोन गांव के समीप पुल पार करके यमुना के उस पार पहुंच गए। इसी दौरान रिहान और उमेर ने एक टीले से यमुना में छलांग लगा दी, जबकि मुन्ना बाइक के पास ही खड़ा रहा। रिहान और उमेर को यमुना में डूबता देख मुन्ना ने शोर मचाया। तब नदी किनारे मछली पकड़ रहे लोग दौड़े। लोगों ने उमेर को तो बचा लिया, लेकिन रिहान इसकी खबर लगते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई बसई मोहम्मदपुर की पुलिस ने मामला आगरा जनपद का बताकर फतेहाबाद पुलिस को बुलाया। आरोप है कि फतेहाबाद पुलिस ने गोताखोर बुलाकर खोजबीन की खानापूर्ति कराई, फिर रात होने की बात कहकर पुलिस और गोताखोर चले गए। सुबह किसी ने यमुना में डूबे युवक की सुधि नहीं ली, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed