फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yamuna bridge contruction, ramdasspura

रामदासपुरा में यमुना नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ

Mon, 27 Dec 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
yamuna bridge contruction, ramdasspura
फिरोजाबाद ! रामदासपुरा स्थित यमुना नदी के पुल निर्माण हेतु कार्यक्रम के दौरान शिकोहाबाद विधायक ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यमुना की तलहटी में बसे ग्राम वासियों की एक बड़ी मांग रामदासपुरा में यमुना नदी पर पुल निर्माण जल्द ही पूरी की जाएगी। सोमवार को सांसद चंद्रसेन जादौन संग विधायक मुकेश वर्मा ने पुल निर्माण की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

सोमवार को सांसद चंद्रसेन जादौन ने विधायक शिकोहाबाद डॉ. मुकेश वर्मा के साथ ग्राम रामदासपुरा में लगभग 58 करोड़ की लागत वाले यमुना नदी पर पुल निर्माण की आधारशिला रखी। क्षेत्रीय लोगों द्वारा आवागमन के दृष्टिकोण से उक्त पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। खास बात यह है कि आधारशिला रखे जाने के साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा पुल निर्माण का काम भी मौके पर ही शुरू करा दिया गया। रामदासपुरा में उक्त पुल निर्माण से जिला की सीमा में प्रवाहित यमुना नदी के तलहटी वाले कई गांव के वाशिंदों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने में खासी सहूलियत होगी। विधायक शिकोहाबाद डॉ. मुकेश वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्या इस बाबत कई बार मांग दिया था। विधायक ने इस मौके पर शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले उक्त क्षेत्र में पेयजल सप्लाई, विद्युतीकरण व प्रकाश व्यवस्था के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों का लेखा-जोखा आम जनता के बीच रखा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र बंसल, विवेक अग्रवाल, जमुना प्रसाद, जगदीश प्रधान, मनोज प्रधान, के अलावा राजपाल, रामदास, तुलसी प्रसाद, शिवचरन प्रधान के अलावा पूर्व प्रधान मुकेश कुमार एवं सियाराम आदि मौजूद रहे। कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम के एक्सईएन डीके यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुये यमुना नदी पर बन रहे पुल की कार्य योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed