{"_id":"5ecd5655b4d8cc958ec284ce9ae6d126","slug":"xplosion-when-creating-fireworks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी बनाते समय हुए विस्फोट से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर फायर विभाग की गाड़ी के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को जिला अस्पताल और वहां से प्राइवेट हास्पिटल ले जाया गया।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव गोथुआ निवासी राजेंद्र पुत्र बलवंत सिंह के पास आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस है। गांव के बाहर बने कमरे में राजेंद्र सिंह का भतीजा राजकुमार पुत्र रहीशपाल दोपहर करीब एक बजे आतिशबाजी का निर्माण कर रहा था। तभी कमरे के ऊपर पड़े टीन शेड पर रखी एक ईंट कमरे के बाहर रखे बारूद से भरी बोरी पर गिर गई। ईंट के कारण बारूद में जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हो गया और राजकुमार उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग की गाड़ी के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए। फायर स्टेशन प्रभारी का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से दमकल को भेजा गया था। विस्फोट के दौरान एक युवक घायल हुआ है। उसके पास आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस था।