फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wrong with the electrical system

क्षमता वृद्िध से गड़बड़ाई विद्युत व्यवस्था

Wed, 10 Dec 2014 12:00 AM IST
Wrong with the electrical system
Wrong with the electrical system Updated Wed, 10 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
आसफाबाद बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के चलते शहर की विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई है। विभाग द्वारा शहर के सभी बिजलीघरों के अंतर्गत हर रोज आठ-आठ घंटे की कटौती जा रही है। इससे सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में कामकाज बाधित हो रहा है। कटौती के कचलते बाजार में सुबह से देर रात तक जेनरेटर धड़धड़ाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा 220 केवी विद्युत उपकेंद्र आसफाबाद पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि करते हुए 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कराने का काम सोमवार से शुरू करा दिया गया है। यह कार्य 23 दिसंबर तक जारी रहेगा। ट्रांसफार्मर स्थापित होने में करीब दो सप्ताह का समय लगेगा। विद्युत विभाग द्वारा आसफाबाद बिजलीघर की क्षमता वृद्धि कराया जाना उपभोक्ताओं के लिए खासी मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन


कटौती के चलते घरेलू कार्यों के साथ-साथ सरकारी, प्राइवेट कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है। घंटों तक बिजली न आने के कारण घरों में लगे इर्न्वटर भी जवाब दे जाते हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के चलते आसफाबाद 220 बिजलीघर से शहर के सभी नौ बिजलीघरों के अलावा जिला मुख्यालय, नारखी, यूपीआईडीसी, करकौली, मटसैना में करीब 8-10 घंटे कटौती जा रही है। वहीं शिकोहाबाद में भी 10-11 घंटे कटौती की जा रही है। बाह में सर्वाधिक कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स--
गहराया पेयजल संकट
घंटों की कटौती के कारण शहर से देहात तक पेयजल संकट गहरा गया है। नगर निगम द्वारा टंकियाें द्वारा की जाने वाली आपूर्ति सर्वाधिक प्रभावित हो रही है। नगर निगम सूत्रों का कहना है कि आगरा गेट, रामलीला, नगला बरी, सुहाग नगर, करबला क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित हो रही है।


जेई मुंशीलाल वर्मा ने बताया कि प्रात: सप्लाई खुलने के समय बिजली न होने के कारण व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। अत: 8 बजे बिजली आपूर्ति होती है, तभी पेयजल सप्लाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed