फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   worship of loard krishna

नंद के आनद भयो, जय कन्हैया लाल की

Fri, 19 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
worship of loard krishna
रामलीला प्रांगण में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्म कथा के मनोहारी वर्णन के दौरान भक्त झूम उठे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..... गूंज रामलीला प्रांगण में चारो ओर सुनाई दी। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की लीला के वर्णन के साथ बालकृष्ण की झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। सोह्म पीठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि जो धर्म की अवहेलना करता है उसका पतन होना निश्चित है।
विज्ञापन

भागवत कथा व्यास पंडित रामगोपाल शास्त्री ने गुरुवार को कृष्णजन्म की कथा का मनोहारी वर्णन करते हुये कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा है तो भगवान धर्म की रक्षा को किसी न किसी रूप में प्रकट हुए।
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय सोह्म महामंडल शाखा फीरोजाबाद के 36वें संत सम्मेलन में पीठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि कृति, क्षमा, दया, अस्तेय, शौच, इंद्रिय, निग्रह, बुद्धि, विद्या, सत्य, अक्रोध ये दस धर्म के लक्षण हैं। इनको धारण करने वाला व्यक्ति महान हो जाता है। महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद ने सामान्य तथा भागवत धर्म का अंतर समझाया। स्वामीशिवचैतन्य ने कहा धर्म से सब कुछ धारण किया जा सकता है। स्वामी सत्यानंद महाराज,स्वामी ज्ञानानंद, प्रीमदास, निगमानंद, आनंद स्वरूप आदि ने प्रवचन दिए। संत महापुरुषों का नरेंद्र शर्मा, जीके शर्मा, विपिन शर्मा, महेश छिंगागुरु, महेश यादव, अनिल कुमार मित्तल, सिद्धार्थ नागर, उमाकांत पचौरी, प्रमोद माहेश्वरी आदि ने सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मदेव महाराज के उद्बोधन आज
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। संस्कृत महाविद्यालय हरियाणा के पटौदी से आए धर्मवक्ता एवं प्राचार्य स्वामी धर्म देव महाराज का विशेष उद्बोधन शुक्रवार 19 दिसंबर को रामलीला प्रांगण में किया जाएगा। फोटो - नंद के आनंद भयो,जय कन्हैयालाल की.....
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमा रामलीला प्रांगण
आकर्षक झांकियों के दर्शन से भक्त आह्लादित
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। रामलीला प्रांगण में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्म कथा के मनोहारी वर्णन के दौरान भक्त झूम उठे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..... गूंज रामलीला प्रांगण में चारो ओर सुनाई दी। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की लीला के वर्णन के साथ बालकृष्ण की झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। सोह्म पीठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि जो धर्म की अवहेलना करता है उसका पतन होना निश्चित है।
भागवत कथा व्यास पंडित रामगोपाल शास्त्री ने गुरुवार को कृष्णजन्म की कथा का मनोहारी वर्णन करते हुये कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा है तो भगवान धर्म की रक्षा को किसी न किसी रूप में प्रकट हुए।

वहीं अखिल भारतीय सोह्म महामंडल शाखा फीरोजाबाद के 36वें संत सम्मेलन में पीठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि कृति, क्षमा, दया, अस्तेय, शौच, इंद्रिय, निग्रह, बुद्धि, विद्या, सत्य, अक्रोध ये दस धर्म के लक्षण हैं। इनको धारण करने वाला व्यक्ति महान हो जाता है। महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद ने सामान्य तथा भागवत धर्म का अंतर समझाया। स्वामीशिवचैतन्य ने कहा धर्म से सब कुछ धारण किया जा सकता है। स्वामी सत्यानंद महाराज,स्वामी ज्ञानानंद, प्रीमदास, निगमानंद, आनंद स्वरूप आदि ने प्रवचन दिए। संत महापुरुषों का नरेंद्र शर्मा, जीके शर्मा, विपिन शर्मा, महेश छिंगागुरु, महेश यादव, अनिल कुमार मित्तल, सिद्धार्थ नागर, उमाकांत पचौरी, प्रमोद माहेश्वरी आदि ने सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed