फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Workers took out a tricolor rally in industrial estate

Firozabad News: औद्योगिक आस्थान में मजदूरों ने निकाली तिरंगा रैली

Sun, 13 Aug 2023 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 13 Aug 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Workers took out a tricolor rally in industrial estate
औद्योगिक आस्थान में मजदूरों ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता और आस्थान के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर किया रैली को रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। अमृत महोत्सव के तहत रविवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार और उपायुक्त उद्योग के निर्देशन में औद्योगिक आस्थान के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में एक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली पूरे औद्योगिक आस्थान में भ्रमण करने के बाद सॉस होम प्रोडक्ट्स के परिसर में आकर संपन्न हुई। यहां पर रैली में शामिल सभी मजदूरों को केला और बिस्कुट वितरित किया।

औद्योगिक आस्थान स्थित पूजा डिटर्जेंंट शॉप पर मजदूर एकत्रित हुए। यहां पर सभी लोगों ने अपनी साइकिल में तिरंगा लगाया और कतारबद्ध खड़े हो गए। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता एवं उनके प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, के अलावा संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमृत गर्ग, सक्षम गर्ग, संजीव गर्ग उपस्थित हुए। पालिकाध्यक्ष ने रैली का उद्घाटन हरी झंडी दिखा कर और फीता काट कर किया। रैली ने पूरे औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान सभी देश भक्ति के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम के अंत में राजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed