फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Workers of Thurmus Factory's Labor Strike

थर्मस फैक्ट्री के श्रमिकों ने की कामबंद हड़ताल

Thu, 11 May 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 11 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Workers of Thurmus Factory's Labor Strike
फैक्ट्री में हड़ताल कर बैठे श्रमिक।
कस्बा स्थित पायनियर ग्लास में कार्यरत दर्जनों श्रमिक गुरुवार को मेहनताना बढ़ाने, मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर औजार छोड़कर चले गए। कामबंद हड़ताल करने के बाद श्रमिक एकत्रित होकर मेला वाला बाग पहुंचे। यहां एकत्रित होकर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

पायनियर ग्लास में थर्मस की बोतल का उत्पादन होता है। कारखाने में एक सैकड़ा से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। श्रमिक मेहनाताना बढ़ाने की मांग लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन सेवायोजक द्वारा सुनवाई नहीं की गई। इससे श्रमिकों में असंतोष था। गुरुवार सुबह श्रमिक कारखाने पहुंचे लेकिन मेहनताना बढ़ाने पर कोई निर्णय न होने के कारण कामबंद हड़ताल कर दी। सभी श्रमिक काम छोड़कर बाहर चले गए। श्रमिकों ने मांग की कि दो महीने से रुका वेतन दिया जाए और सेवायोजक द्वारा वेतन में बढ़ोत्तरी की जाए। श्रमिकों ने चेतावनी दी यदि जल्द मेहनताना नहीं बढ़ाया, कारखाने में पेयजल, शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई तो डीएम से शिकायत करेंगे। आशू यादव, संदीप, पवन, प्रदीप, मनोज, अंकित, अमन, अजय, सुदामा, संजय, अतुल, बालकृष्ण, शीलेंद्र, इंद्रजीत, राकेश, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed