{"_id":"66f0336e6be1f5bb4b07e39e","slug":"workers-going-to-israel-can-apply-online-there-is-job-opportunity-in-various-trades-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: इस्राइल जाने वाले निर्माण श्रमिक ऐसे करें आवेदन, विभिन्न ट्रेडों में नौकरी का मौका; पढ़ें सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: इस्राइल जाने वाले निर्माण श्रमिक ऐसे करें आवेदन, विभिन्न ट्रेडों में नौकरी का मौका; पढ़ें सब कुछ
Sun, 22 Sep 2024 08:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:51 PM IST
सार
इस्राइल जाने वाले श्रमिकों के जिला स्तरीय परीक्षा पास करने के बाद इस्राइल की संस्था की ओर से साक्षात्कार लिया जाएगा। फ्रेमवर्क,शटरिंग, कार पेंटर श्रमिकों को इस्राइल जाने का मौका है।
विज्ञापन
श्रमिक (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास से जंग के बाद खुद को संवारने में जुटा इस्राइल भारत के श्रमिकों की मदद लेगा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से विभिन्न ट्रेडों में कुशल श्रमिक यदि इस्राइल जाना चाहते हैं, तो वह सेवायोजन विभाग को एकीकृत पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। विभाग की ओर से पंजीयन कराने वाले श्रमिकों का ही इस्राइल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जिले से फ्रेमवर्क,शटरिंग कार पेंटर के साथ आयरन बेन्डिंग,सिरेमिक टाइल,प्लास्टरिंग के श्रमिकों की मांग की गई है। 25 से 45 आयु वर्ष के श्रमिक कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाले पासपोर्ट के साथ जा सकेंगे। श्रमिक को अपने ट्रेड का तीन वर्ष पुराना अनुभव होना चाहिए। ऐसे निर्माण श्रमिक सेवायोजन विभाग के एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर के रूप में जाकर इस्राइल के पंजीकरण करा सकते है।
विज्ञापन
इस्राइल सरकार की संस्था पीआईबीए द्वारा निर्माण श्रमिकों के चयन हेतु प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव की कार्रवाई से पूर्व पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के मूल्यांकन संबंधी प्री-स्क्रीनिंग आईटीआई शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के प्रधानाचार्य एवं सेवायोजन कार्यालय के जिला रोजगार सहायता अधिकारी करेंगे। श्रमिक अधिक जानकारी को कॉल सेंटर नंबर 155330 पर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन