{"_id":"66032f83ecb1409a4100f327","slug":"workers-did-not-return-to-work-gas-blowing-in-glass-units-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-121035-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: काम पर नहीं लौटे श्रमिक, कांच इकाइयों में फुंक रही गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: काम पर नहीं लौटे श्रमिक, कांच इकाइयों में फुंक रही गैस
Wed, 27 Mar 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली से पूर्व शहर की कांच एवं माउथ ब्लोइंग इकाइयों में बंद हुआ उत्पादन कार्य मंगलवार को भी पटरी पर नहीं लौटा। उत्पादन प्रक्रिया ठप रहने की वजह से कांच इकाइयों की गैस फर्नेश में रियायती दर वाली एपीएम गैस बेवजह फुंकती रही। कांच कारखानेदारों के अनुसार कांच इकाइयों अब शुक्रवार से काम लगने की संभावना है।शहर में संचालित करीब 65 कांच चूड़ी इकाइयों एवं 17 माउथ ब्लोइंग इकाइयों में मंगलवार को भी कांच श्रमिक काम पर नहीं पहुंचे। होली की छुट्टी पर घर गए कांच कामगार मंगलवार को भी काम पर नहीं लौटे। श्रमिकों की अनुपस्थिति के कारण शहर की कांच एवं चूड़ी इकाइयों में उत्पादन का पहिया थमा रहा। वहीं काम नहीं लगने के कारण फिरोजाबाद की कांच इकाइयों को मिल रही रियायती दर वाली एपीएम गैस बेवजह फुंकती रही।
अनुमान के मुताबिक लगातार तीन दिन कामबंदी के कारण अब तक लगभग सात लाख घनमीटर गैस बेवजह फुंक गई। हालांकि शहर ऑटोमेटिक कांच बोतल इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया होली के बाद भी सूचारू रही। वहीं कांच चूड़ी एवं माउथ ब्लोइंग इकाइयों में अब शुक्रवार 30 मार्च को ही काम काज पटरी पर लौटने की उम्मीदें हैं।