फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   workers beaten Against indecency

अभद्रता के विरोध में श्रमिकों को पीटा

Tue, 20 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 20 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
workers beaten Against indecency
 रामगढ़ स्थित कारखाने में श्रमिकों के अभद्रता का विरोध करने पहुंचे परिवारीजनों के साथ कारखाने के स्टाफ ने मारपीट कर दी। बाद में, पीड़ितों की पैरवी करने पहुंचे किन्नरों ने कारखाने में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन



रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर निवासी श्याम सिंह पुत्र विजय और सुभाष पुत्र राम दयाल क्षेत्र में स्थित एक कारखाने में काम करते थे। करीब दो घंटे काम करने के बाद मैनेजर ने उनसे काम करने की मना कर दी। विरोध पर उनके साथ अभद्रता की गई। जानकारी पर विजय सिंह और प्रमोद निवासी गौंछ थाना नारखी भी कारखाने पहुंच गए और घटना का विरोध किया। आरोप है कि मैनेजर के कहने पर कारखाने के स्टाफ ने विजय और प्रमोद को पीट दिया। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन



जानकारी पर विजय पक्ष से किन्नर एकत्रित होकर कारखाने पहुंच गए। किन्नरों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ने पर कारखाने में काम बंद हो गया। मामला बढ़ता देख श्रमिकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष रामगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलों का मेडिकल कराया। वहीं थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। यदि तहरीर आती तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed