{"_id":"6945963531331dd56605912d","slug":"work-at-dawood-khan-station-affects-trains-on-the-tundla-aligarh-route-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-163383-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दाऊद खां स्टेशन पर कार्य से टूंडला-अलीगढ़ रूट की ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दाऊद खां स्टेशन पर कार्य से टूंडला-अलीगढ़ रूट की ट्रेनें प्रभावित
Fri, 19 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्रीसंवद
टूंडला। दिल्ली रेलखंड के दाऊद खां स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 से 30 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। प्रयागराज जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, अलीगढ़ और गोविंदपुरी के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनें (04189/04190) इस अवधि में केवल हाथरस तक ही संचालित होंगी और हाथरस-अलीगढ़ के बीच निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें रास्ते में रोकी (रेगुलेट) जाएंगी। लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस 23 और 30 दिसंबर को 110 मिनट, पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस 75 से 165 मिनट और जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस विभिन्न तिथियों पर 85 से 165 मिनट की देरी से चलेगी। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव (री-शेड्यूल) भी किया गया है, जिसके तहत अलीगढ़-टूंडला मेमू (64154) अपने समय से 30 मिनट और टूंडला-अलीगढ़ मेमू (64165) 23 व 30 दिसंबर को दो घंटे की देरी से रवाना होगी। इस बदलाव से अलीगढ़, टूंडला और कानपुर रूट के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संवाद