फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   women suicide case,women suicide firozabad,woman suicide firozabad,thana dakshin firozabad,suicide news,raipura firozabad

रैपुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति सहित तीन हिरासत में

Sat, 20 Mar 2021 06:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
women suicide case,women suicide firozabad,woman suicide firozabad,thana dakshin firozabad,suicide news,raipura firozabad
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव रैपुरा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मायका पक्ष के लोग ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी काजल (22) पत्नी कमलेश ने शनिवार सुबह करीब दस बजे घर के अंदर कमरे में दुपट्टा का फंदा गले में डालकर पंखे पर लटकर आत्महत्या कर ली। काजल ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। काजल की मौत की सूचना होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर रामगढ़ थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर काजल के शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि काजल का विवाह करीब आठ माह पूर्व कमलेश के साथ हुआ था। काजल मूलरुप से शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला बंद की रहने वाली है। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल रामगढ़ का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पीड़ित परिजन यदि तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed