{"_id":"6664b5873b2793a7fd0bbd54","slug":"women-accused-of-murder-created-ruckus-at-the-police-station-blocked-the-road-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-126311-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हत्या का आरोप लगा महिलाओं ने थाने पर किया हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हत्या का आरोप लगा महिलाओं ने थाने पर किया हंगामा, लगाया जाम
Sun, 09 Jun 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोप लगा महिलाओं ने थाने पर किया हंगामा, लगाया जाम
- ऑटो चालक की आत्महत्या के मामले में आया नया मोड़, फंदे पर लटका मिला था शव
- चचिया ससुर व उसके पुत्रों सहित सात के विरुद्ध हत्या, बलवा का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शुक्रवार शाम ऑटो चालक द्वारा फंदा लगाकर की गई खुदकुशी के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। मृतक की पत्नी ने चचिया ससुर व उसके परिजन पर पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। साथ ही महिलाओं व परिजनों ने थाने के सामने ही स्टेशन रोड पर जाग लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाते हुए मारपीट, बलवा व हत्या का मामला दर्ज किया है।
शहर के मोहल्ला नईबस्ती, तेलमिल रोड निवासी 33 वर्षीय ऑटो चालक सुभाष शुक्रवार शाम कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जानकारी पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में शनिवार दोपहर पौने तीन बजे करीब मृतक सुभाष की पत्नी शशी व उसकी मां सूरजमुखी 25, 30 महिलाओं के साथ थाने पहुंच गईं। उन्होंने चचिया ससुर, उनके पुत्र व अन्य पर सुभाष के साथ मारपीट, ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने एवं शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। इसके साथ ही महिलाओं व परिजन ने थाने के सामने ही स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया।
मृतक की पत्नी शशि व मां सरजमुखी का आरोप है कि परिवार के ही चचिया ससुर व उनके पुत्र शौचालय बनवा रहे थे। इसके लिए बिना पूछे उनकी ईंट और अन्य सामान को उठाकर ले गए थे। सुभाष ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की तथा ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। शव को लटका फंदे पर दिया। वे मामले में हत्या का मुकद्दमा दर्ज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहीं थी। करीब डेढ़ घंटे तक महिलाएं तेज धूप में स्टेशन रोड पर हंगामा करतीं रहीं। मौके पर पहुंचे सीओ अनिवेश कुमार ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
रेलयात्री रहे परेशान, सामान खींचकर पैदल गए स्टेशन
जाम के दौरान रेलयात्री खासे परेशान रहे। जाम में फंसे रेलयात्री वाहनों से उतरकर पैदल ही स्टेशन के लिए जाने को मजबूर हो गए। धूप व भीषण गर्मी में अपने भारी भरकम सामान खींचते हुए रेलयात्री पसीने से लथपथ थे। वे जाम जैसी व्यवस्था से खासे आहत रहे।
जाम लगा रहे परिजन ने एंबुलेंस को भी नहीं जाने दिया
थाने के सामने स्टेशन रोड महिलाओं द्वारा लगाए जाम के दौरान शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस को भी नहीं निकलने दिया। इस बीच पुलिस एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता ने उन्हें समझाते हुए एंबुलेंस को निकलवाया।
अन्य मार्गों व गलियों में भी लगा रहा जाम
टूंडला। स्टेशन रोड पर लगे जाम के दौरान दीपा के चौराहे से सब्जी मंडी तक जाम रहा। वाहन चालकों ने गलियों व अन्य रास्तों से निकलने का प्रयास किया तो वहां भी दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लग गया। जाम में दो पहिया वाहनों के साथ ही कार और अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहे।
इन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकद्दमा
टूंडला। मृतक सुभाष की पत्नी शशी की तहरीर पर पुलिस ने चाचा राजेश व उसके पुत्र प्रमोद, सोनू, कनई, केशव व राजेश की पत्नी कमलेश के अलावा सोनू चक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
परिवार के ही चाचा व उनके पुत्रों आदि की पिटाई से आहत युवक ने आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट व हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अनिवेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला