फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   womans, day, celebration, firozabad

महिला दिवस पर जगह-जगह हुआ नारी शक्ति का सम्मान

Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
womans, day, celebration, firozabad
महिला दिवस के मौके पर प्रजापिता ब्रह्नाकुमारी आश्रम पर महिलाओं का किया गया सम्मान। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में रविवार को महिला दिवस के आयोजनों की धूम रही। महिलाओं का सम्मान किया गया। जिला अस्पताल में बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान किया गया। लोकभवानी सेवा संस्थान ने गृहकार्य और खेतीबाड़ी करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। छोटू फाउंडेशन, राष्ट्रीय एकता मंच, महिला कांग्रेस, क्रीड़ा भारती और प्रजापिता ब्रह्रमाकुमारी आश्रम के स्थानीय केंद्र ने भी महिला दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

बेटियों को जन्म देने वाली माताएं सम्मानित
बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को जनपद के सभी अस्पतालों में सम्मानित किया गया। 32 माताओं को सम्मानित कर बेटियों के लिए उपहार प्रदान किए । शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा व डीएम चंद्र विजय सिंह ने किया। उन्होंने माताओं के सम्मान के साथ बेटियों के लिए गिफ्ट हैंपर और वस्त्र बांटे। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि बेटियां आज के समय में बहुत आगे बढ़ रही हैं और अभिभावकों का नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान सीडीओ नेहा जैन, सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, समाज कल्याण प्रज्ञाशंकर तिवारी, सीएमएस डॉ. साधना राठौर आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन

खेती और गृहकार्य करने वाली माताओं का सम्मान
लोकभवानी सेवा संस्थान द्वारा गांव इंदुमई में समारोह का आयोजन कर खेती व गृहकार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओं के बिना सृष्टि का संचालन नहीं हो सकता है और आज हर क्षेत्र में सरकारी सेवा हो या समाजसेवा का क्षेत्र हो। उन्होंने अपने दम पर अपनी प्रतिभा साबित करके सम्मान पाने का का काम कर रही हैं। महासचिव रामनिवास यादव ने कहा कि मातृ शक्ति हमेशा प्रेरणादायी कार्य करके देश और समाज का नाम रोशन करती हैं। रामप्रसाद, राजकुमार, चंद्रप्रकाश, रामनरेश, महेशचंद्र, राधेश्याम, मीनादेवी, बाबू राम, सुखवासी, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटू की पाठशाला में मनाया महिला दिवस
छोटू फाउंडेशन द्वारा संचालित छोटू की पाठशाला में महिला दिवस मनाया गया। इसमें पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों की माताओं को इस दिन का महत्व बताया। तिलक लगाकर व गुलाब का फूल देकर उन्हें सम्मानित भी किया। सचिव रिंकी जॉनसन ने महिलाओं के प्रति सम्मान रखने के लिए कहा। सक्षम महिला ग्रुप से अनुपमा शर्मा, स्नेहलता शर्मा, नीतिका उपाध्याय, मीत बग्गा, आकांक्षा व छोटू फाउंडेशन से प्रतीक्षा, विशाखा, पूजा आदि उपस्थित रही।
नारी सदा सशक्त रही है और है
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के लालऊ रोड रहना स्थित सेवाकेंद्र पर महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। केंद्र की संचालिका सरिता दीदी ने कहा नारी सदा सशक्त रही है और है भी। देवी देवता में भी सबसे पहले नाम देवियों का ही लिया जाता है। पार्षद शकुंतला देवी ने कहा कि महिला सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर रीना विज, कमलेश सचदेवा, नीरू अरोरा मुख्य रुप से उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय एकता मंच ने समाज सेवी पुरस्कृत कीं
राष्ट्रीय हिंदू एकता मंच के तत्वावधान में महिला दिवस पर समाजसेवी महिलाओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी एवं आरएसएस विभाग प्रचारक धर्मेंद्रजी, सरला दीक्षित, कमलेश वाल्मीकि, धर्मवीर अरोरा मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया महिला दिवस
मूलचंद्र की धर्मशाला में जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुनीता गुप्ता, वैशाली गुप्ता, सुनीता गुप्ता, गिरजा, खुशी जैन, शोभारानी आदि उपस्थित रहे।

क्रीड़ा भारती ने ब्रह्मकुमारी बहनों का किया सम्मान
क्रीड़ा भारती द्वारा प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय केंद्र पर ब्रह्माकुमारी बहनों को सम्मानित किया। शुभारंभ प्रमुख संचालिका सरिता दीदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संयुक्त जिला संयोजिका अनुपम शर्मा, महामंत्री नानू उपाध्याय ने ब्रह्माकुमारियों का सम्मान किया। इस दौरान रीता, मधु, डॉ. स्नेहलता, मधु, अनीता ज्योति राजौरिया, सपना, निर्मला आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed