{"_id":"668842bf59829257d1009324","slug":"woman-working-in-registrar-office-beaten-eardrum-ruptured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-128329-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यरत महिला को पीटा, कान का पर्दा फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यरत महिला को पीटा, कान का पर्दा फटा
Sat, 06 Jul 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। तहसील स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यरत महिला के सहकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। इससे महिला का कान का पर्दा फट गया है। एसएसपी के आदेश पर 14 दिन बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।इटावा के थाना बलरई अंतर्गत गांव नगला गोकुल निवासी अनामिका टूंडला तहसील स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं। ऑफिस में 21 जून को सहकर्मी परिचय मिश्रा, विशाल मिश्रा व विमल बैठे हुए थे। उक्त तीनों ने ऑफिस में लगे कैमरों को बंद कर दिया था। इसके साथ ही उनके सामने तीनों गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने उक्त तीनों की शिकायत सब-रजिस्ट्रार से की तो उन्होंने उनकी शिकायत के बाद नौकरी छोड़ने की धमकी देने लगे।
शाम को जब वह ऑफिस से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी, तभी पीछे से विमल ने थप्पड़ मार दिया। साथ ही तीनों सहकर्मी उन्हें नौकरी छोड़ने की धमकी देने लगे। कान में दर्ज होने पर जब उन्होंने चेक कराया तो चिकित्सक ने कान का पर्दा फटने की जानकारी दी। तब अनामिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। एसएसपी से शिकायत करने पर घटना के 14 दिन बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।