{"_id":"61c7612df4be8a38bc6eec58","slug":"woman-hanged-herself-firozabad-news-agr5191129140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
फिरोजाबाद। किंदरपुर गांव में पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रही महिला ने शुक्रवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव किंदरपुर निवासी दिलीप कुमार की एक साल पूर्व तालाब में डूबने मौत हो गई थी। दिलीप अपने पीछे पत्नी ललिता, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए थे। पति की मौत के बाद से ललिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। थानाध्यक्ष मटसेना अंजेश कुमार को परिजनों ने बताया कि ललिता पांच छह दिन से काफी परेशान थी। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो वह शुक्रवार को उसके पास किंदरपुर आए थे।
ललिता को समझाने के साथ ही शाम को खेतों की ओर चले गए थे। इसके बाद ललिता (36) ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसका शव लटका देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।