फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies after delivery, commotion of relatives in hospital

फिरोजाबाद: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजन का हंगामा

Wed, 15 Feb 2023 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Feb 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, commotion of relatives in hospital
प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजन का हंगामा
विज्ञापन

शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करने से कर दिया था मना
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। इस बीच चिकित्सक और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। हंगामे की खबर पर मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नगला तुर्किया निवासी रेनू (24) को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। आशा रेनू को उसके परिजन के साथ प्रसव कराने को शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। रेनू की हालत गंभीर होने की बात कहकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने उसको भर्ती करने से मना कर दिया। आशा रेनू और उसके परिजन को लेकर मक्खनपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां रेनू को भर्ती करा दिया गया। देर शाम रेनू ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। देर रात रेनू की मौत की जानकारी चिकित्सक ने परिजन को दी गई। परिजन ने स्टाफ और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। इस बीच स्टाफ और चिकित्सक नर्सिंग होम छोड़कर भाग गए। सूचना पर मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेनू के यह पहला बच्चा था। उसका विवाह 10 मई 2022 को अमित के साथ हुआ था। थानाध्यक्ष मक्खनपुर बैजनाथ सिंह का कहना है कि रेनू की मौत प्रसव के बाद हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed