फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   witness dijiye

बीस दिसंबर को हुए उपद्रव के मामले में आज शाम तक साक्ष्य प्रस्तुत करें

Tue, 04 Feb 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
witness dijiye
फिरोजाबाद। विगत 20 दिसंबर को नगर में उपद्रव के संबंध में मंगलवार तक साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं। यह जानकारी मामले की जांच कर रहे एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह ने दी। एसडीएम/जांच अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि विगत 20 दिसंबर 2019 को फिरोजाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया गया था। नागरिक संशोधन विधेयक के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में जानमाल की व्यापक हानि हुई। उन्होंने बताया कि उपद्रव के बारे में लिखित एवं मौखिक साक्ष्य के इच्छुक चार फरवरी मंगलवार शाम चार बजे तक उनके कार्यालय तहसील सिरसागंज में उपस्थित हों और शाम चार बजे से छह बजे तक नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय तहसील सदर में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed