फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   With the nomination of the third phase of panchayat elections blowing

नामांकन के साथ पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का शंखनाद

Tue, 06 Oct 2015 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 06 Oct 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
With the nomination of the third phase of panchayat elections blowing
तृतीय चरण में अरांव एवं जसराना ब्लाक में होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को मुख्यालय से लेकर ब्लाक में शुरू हो गई। छह वार्डों के लिए पहले दिन 47 प्रत्याशियों ने 49 नामांकन दाखिल किए। इस दौरान मुख्यालय पर काफी गहमा-गहमी रही। जसराना और अरांव ब्लाक में नामांकन करने वालों का हुजूम उमड़ा। अरांव में 165 एवं जसराना में 284 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के तृतीय चरण में अरांव और जसराना ब्लाक में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो गई। जिला पंचायत के सदस्य पद के आरओ पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव और एआरओ जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह अपनी टीम के साथ सुबह आठ बजे से मुस्तैद थे। पुलिस फोर्स के साथ सीओ सदर जगदीश सिंह, एसएचओ मटसेना प्रदीप यादव, महिला एसएचओ मिथिलेश सेंगर अपनी टीम के साथ थीं। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों को बाहर ही रोका जा रहा था। प्रत्याशी और उसके तीन समर्थकों को प्रवेश मिला। एआरओ बलजीत सिंह ने बताया अरांव के तीन वार्डों में 15 और जसराना में तीन वार्डों में 32 नामांकन दाखिल किए गए। वार्ड संख्या एक से अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, इंद्रपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, हरिओम बाबू, रूप किशोर ने दो सेट, कैलाश बाबू ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड संख्या दो में प्रदीप कुमार, अमित कुमार एवं वार्ड संख्या तीन से शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, मातादीन धनगर, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुल्तान सिंह, कुमारी दीपा ने नामांकन दाखिल किए। वहीं वार्ड संख्या चार में कुंवर बहादुर, प्रथम सिंह,  विश्वदीप, अनुराग, सुषमा वर्मा, राम प्रकाश झा, अनिल प्रताप सिंह, सुभाष, उदय प्रताप सिंह, विकास, संजीव कुमार, राजीव कुमार, शशिकांता, उम्मेद सिंह ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड पांच से नीतू यादव, गुड्डी देवी, मुन्नी देवी, ज्ञान देवी, प्रीती और वार्ड संख्या छह से शकुंतला देवी ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। इसी वार्ड से आरती यादव, नीतू, नीवेश, सीमा, ममता देवी, संगीता राजपूत, दीप्ति, अनार कली, निर्मला देवी, प्रीती देवी, रीना, जीवनश्री ने नामांकन दाखिल किए। उन्होंने कहा कि दो प्रत्याशियों ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। इधर, अरांव ब्लाक के 73 पदों के लिए 165 और जसराना के 63 पदों के लिए 284 नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान ब्लाकों पर गहमा-गहमी रही। जसराना के आरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि 400 से अधिक नामांकनों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन



प्रत्याशियों के साथ कम दिखी भीड़
तृतीय चरण का नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों के साथ पहले दिन भीड़ कम नजर आई। पहले दिन अधिकांश प्रत्याशी अपने कुछ समर्थकों और चंद वाहनों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन








जसराना-अरांव में 449 नामांकन दाखिल
जसराना ब्लाक में 112 महिलाओं ने भरा है अपना पर्चा
घूंघट की ओट में नामांकन दाखिल करने पहुंची महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद/जसराना। अरांव एवं जसराना ब्लाक में पहले दिन नामांकन करने वालों की भीड़ रही। महिला प्रत्याशी घूंघट के ओट में पर्चा फाइल करने को पहुंची।
अरांव ब्लाक के 73 बीडीसी सदस्य पदों के लिए पहले दिन नामांकन करने वालों की भीड़ रही। ब्लाक प्रांगण में एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, सिरसागंज राजेश कुमार और सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रत्याशी एवं उसके प्रस्तावों को इस दौरान ब्लाक प्रांगण में आने दिया। भीड़ को बाहर ही रोक दिया गया। आरओ एवं एक्सईएन नलकूप खंड हरिद्वारी लाल ने बताया कि अरांव ब्लाक में पहले दिन कुल 165 नामांकन दाखिल हुए। कारीखेड़ा में 17, करहरा में 15, पैंगू में 29, कुढ़ीना में 17, भारौल में 32, माड़ई में 29, असवाई में 26 शामिल हैं। जसराना प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक में नामांकन करने वालों की भीड़ सुबह से पहुंचना शुरू हो गई थी। एसडीएम अमित सिंह एवं सीओ शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ ब्लाक पर मुस्तैद थे।  ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जसराना ब्लाक के आरओ और नगर निगम के उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि 63 पदों के लिए पहले दिन 284 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें से 112 महिला एवं 162 पुरुषों के नामांकन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 400 से अधिक नामांकनों की बिक्री हुई। न्याय पंचायत वार देखें तो श्योड़ा में 46, कुशियारी में 56, खेरिया पटीकरा में 35, झपारा में 26, जमालीपुर 38, जाजूमई 36, अतुर्रा में 47 नामांकन दाखिल हुए।



हर बूथ की निगरानी करेगी तीसरी आंख
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। प्रथम चरण के  नौ अक्तूबर को होने वाले मतदान की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर बूथ की निगरानी तीसरी आंख करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सभी बूथों पर कैमरों की तैनाती के लिए व्यवस्था करें। डीपीआरओ ने कहा कि इन सभी बूथों के लिए कैमरों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed