फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wishes for girls and langurai on Navami

नवमी पर कन्या और लांगुरों जिमा कर मांगी मनोकामनाएं

Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Wishes for girls and langurai on Navami
नवरात्र के अंतिम दिन पूजा करतीं महिलाएं।
वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को आदिशक्ति जगदंबा के दर्शनों को मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने घर-घर में कन्या-लांगुरों को जिमाया। मंदिरों में दंडौती परिक्रमा करने व नेजा चढ़ाने वालों की सुबह से ही होड़ मची रही। उधर, नगर में जगह-जगह प्रसाद वितरण और शर्बत की प्याऊ लगाई गईं।
विज्ञापन

श्रद्धालु बुधवार को श्रीराज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पहुंचे। चार बजे मंगला दर्शन के उपरांत घर-घर में प्रसाद बनाने व कन्या-लांगुरों को भोज कराने का क्रम शुरू हो गया। मंदिरों के बाहर भी सुबह से शाम तक प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। प्रसाद के रूप में चना हलवा, अन्नकूट एवं पूड़ी बांटी गई। शहर के कई मोहल्लों व प्रमुख स्थानों पर भी प्रसाद वितरण हुआ।  
विज्ञापन

शहर के प्रमुख श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, उसायनी स्थित मां वैष्णादेवी धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। शहर के नगला करन सिंह स्थित दुर्गा माता मंदिर, कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर, चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने आराधना कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed