फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Will comply with weekly closure, will work for eight hours

साप्ताहिक बंदी का करेंगे अनुपालन,आठ घंटे चलेगा काम

Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Will comply with weekly closure, will work for eight hours
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में संचालित चूड़ी कारखानों में अब प्रति पाली अब आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं होगा। साप्ताहिक बंदी का भी कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। कच्चे माल व गैस के दामों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी एवं मंदी की मार से जूझ रहे कांच चूड़ी उद्योग जगत सोमवार को हुई एक आपात बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। बैठक चूड़ी कारखानेदारों के संगठन द ग्लास सिंडिकेट ने बुुलाई थी।
विज्ञापन

मंदी की मार से जूझ रहे चूड़ी उद्योग पर कच्चे माल एवं गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी से दोहरा दवाब है। उत्पादन प्रक्रिया सुचारु रहने एवं अपेक्षानुरूप उठान नहीं होने के कारण कारखानों में सादा चूड़ी का स्टॉक जमा होते दिख रहा है। गैस के दामों में प्रति घनमीटर 40 रुपये की बढ़ोतरी के अलावा सोडा-एस व अन्य केमिकल के दामों में भी 25 से 30 प्रतिशत तक की बढोतरी हो चुकी है। इस कारण प्रति तोड़ा चूड़ी की लागत भी बढ़ गई है। उपरोक्त हालातों से निपटने के लिये ग्लास सिंडिकेट चूड़ी कारखानेदारों की आपात बैठक बुलाई। बैठक के दौरान मौजूद चूड़ी कारखानेदारों ने सर्व सम्मति से चूड़ी कारीगरों से केवल आठ घंटे काम लेने एवं साप्ताहिक बंदी दिवस रविवार के दिन उत्पादन प्रक्रिया बंद करने का निर्णय लिया गया। फिरोजाबाद क्लब में आयोजित बैठक में सिंडिकेट चेयरमैन हनुमान प्रसाद गर्ग, ललितेश जैन, राकेश, हेमंत अग्रवाल चॉयस, अनिल जैन, जानकी प्रसाद, अनिल उपाध्याय, संजय जैन घंटू एवं लोकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रति तोड़ा चूड़ी की दर में फैसला इसी सप्ताह
कच्चे माल के दामों व गैस की दरें बढ़ जाने के कारण तैैयार चूड़ी की लागत बढ़ गई है। समस्या से निपटने के लिए कारखानेदारों ने इसी सप्ताह दोबारा बैठक आहूत करने एवं नई दरों की घोषणा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान हालातों से निपटने के लिए साप्ताहिक बंदी का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा चूूड़ी गुणवत्ता सुधार को प्रत्येक पाली में आठ घंटे ही काम होगा। नियम की अनदेखी पर अगर किसी इकाई के विरुद्ध प्रशासन कार्रवाई करेगा। तो ग्लास सिंडिकेट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
हनुमान प्रसाद गर्ग, चेयरमैन द ग्लास सिडिंकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed